अभिषेक शर्मा ने टी-20 में रचा इतिहास, इस रिकॉर्ड तोड़ पाना मुश्किल होने वाला है

Abhisekh Sharma: Record: Century: जिम्बाब्वे दौरे में अपने दूसरे इंटरनेशनल मैच में शतक जड़ने वाले अभिषेक शर्मा की हर कोई चर्चा कर रहा है। पंजाब के इस बल्लेबाज ने टी-20 में सबसे कम पारियों में शतक जड़ने का रिकॉर्ड बतौर भारतीय खिलाड़ी बनाया है। दूसरे टी-20 मैच में अभिषेक ने 100 रनों की पारी खेली। बता दें कि पहले मैच में वो शून्य पर आउट हो गए थे। भारतीय क्रिकेट इतिहास की बात करें तो टेस्ट में डेब्यू में शतक जमाने वाले कई खिलाड़ी हैं लेकिन वनडे में केएल राहुल एकलौते खिलाड़ी है जिन्होंने वनडे डेब्यू में शतक जड़ा था। वहीं अगर टी-20 में किसी को अभिषेक का रिकॉर्ड तोड़ना है तो उसे डेब्यू में शतक जड़ना पड़ेगा।

सबसे तेज शतक

युवा अभिषेक शर्मा ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय  टी20 में कई रिकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम शामिल कराया है। वो सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ियों में साझा रूप से तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।  भारत के लिए सबसे तेज  टी20 शतक रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। रोहित ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंद में शतक जड़ा था। इसके बाद दूसरे पायदान पर सूर्यकुमार यादव हैं। सूर्या ने साल 2023 में श्रीलंका के खिलाफ 45 गेंद में अपना शतक पूरा किया था। वहीं अभिषेक साझा रूप से केएल राहुल के साथ 46 गेंद में शतक जड़कर तीसरे पायदान पर काबिज हो गए हैं। केएल राहुल ने साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ा था। अभिषेक ने भी 46 गेंद में शतक जड़ा है।

अभिषेक शर्मा की वापसी

दूसरे मैच में अभिषेक शर्मा ने पहले धैर्य के साथ बल्लेबाजी की। पहली तीस गेंदों में उन्होंने 41 रन बनाए थे। पारी के 11वें ओवर में डयोन मायर्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने गेयर बदला। उन्होंने एक ओवर में तीन चौके और दो छक्के सहित (1WD,2,4,6,4,6,4) कुल 28 रन जड़ दिए। इसी ओवर में छक्के के साथ 33 गेंद में उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। लगातार तीन छक्के जड़कर अभिषेक ने अपना शतक 46 गेंद में पूरा किया। अभिषेक 212. 8 के स्ट्राइक रेट के साथ शतक जड़कर पवेलियन वापस लौटे। अभिषेक ने आखिरी 16 गेंदों में 69 रन जोड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *