दौसा के अशोक शर्मा ISRO में वैज्ञानिक, चंद्रयान मिशन में निभाई अहम जिम्मेदारी

जयपुर: चंद्रयान-3 मिशन की कामयाबी का जश्न पूरा भारत मना रहा है। विश्वजगत भारत के वैज्ञानिकों को सलाम कर रहा है। इस लिस्ट में दौसा के वैज्ञानिक अशोक शर्मा का नाम भी शामिल है। वैज्ञानिक अशोक शर्मा दौसा जिले के नांगल बैरसी के रहने वाले हैं और मिशन की कामयाबी के बाद उनके परिवार को बधाई मिल रही है। अशोक शर्मा को चंद्रयान की लैंडिंग के लिए अंतरिक्ष नियंत्रक के पद पर रहकर कंट्रोलिंग की जिम्मेदारी दी गई थी। मां गुलाब देवी और पिता लक्ष्मीनारायण बेहद खुश नजर आए। कहा – अशोक का वैज्ञानिक बनने का बचपन से रुझान था। मिशन चंद्रयान 3 की सफलता से दौसा का नाम भी बड़े आदर सम्मान के साथ दर्ज हुआ है।

जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार शर्मा ने कंप्यूटर साइंस में बी.टेक किया फिर एम.टेक भी किया। साल 2008 में अशोक का चयन इसरो में हुआ था। इसके पांच साल बाद उन्हें मिशन मंगल में काम करने का मौका मिला। साल 2016 में अशोक कुमार शर्मा की पोस्टिंग लखनऊ में हो गई थी। हालांकि अशोक को मिशन चंद्रयान 3 के लिए लखनऊ से बेंगलुरु बुलाया गया और मिशन के सफल होने के बाद उन्हें बधाई मिल रही है। 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान 3 बुधवार शाम जैसे ही चंद्रमा पर लैंड हुआ। इसरो वैज्ञानिक अशोक शर्मा के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। जयपुर स्थित अशोक शर्मा के घर के बाहर पटाखे जलाए गए और मिठाइयां खिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *