राजस्थान:चंद्रयान-3 पर बोले खेल मंत्री अशोक चांदना, जो यात्री गए हैं उन्हें मैं सलाम करता हूं

नई दिल्ली: राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना चंद्रयान-3 को लेकर अपने अजीब बयान के बाद चर्चा में आ गए हैं. बुधवार को दोपहर में एक तरफ जहां पूरी दुनिया इंतजार कर रही थी तो दूसरी ओर से अशोक चांदना कहा कि चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग हो चुकी है. यहीं नहीं उन्होंने यहां यहां तक कह दिया, मैं सभी यात्रियों को सलाम करता हूं और सभी को बधाई देता हूं. 

अशोक चांदना ने कहा, चंद्रयान-3 की सेफ लैंडिंग हो चुकी है, मैं सभी यात्रियों को सलाम करता हूं और सभी को बधाई देता हूं, देश टेक्नोलॉजी में एक कदम आगे बढ़ा उसके लिए सभी देशवासियों को भी बधाई देता हूं. हैरानी की बात तो यह है कि जिस समय चांदना ने यह बयान दिया उस समय चंद्रयान-3 की लैंडिंग नहीं हुई थी. लैंडिंग तो शाम 6 बजकर 4 मिनट पर हुई.

खेल मंत्री का यह बयान जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई. कई यूजर्स ने यहां तक कह दिया कि एक राज्य के खेल मंत्री को यह नहीं पता कि चंद्रयान-3 एक मानवरहित यान है. यह अपने साथ किसी यात्री को लेकर चंद्रमा पर नहीं गया है. इसके साथ-साथ उन्हें यह भी पता होना चाहिए कि चंद्रमा की लैंडिंग शाम को हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *