राजस्थान में मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Rajasthan: Rain: Heat Wave: उत्तर भारत में गर्मी ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गर्मी के चलते कई लोगों की जान भी चले गई है। लोगों को राहत के लिए बारिश का इंतजार है। राजस्थान में भी गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया हुआ है। हालांकि मौसम विभाग के अपडेट से लोगों को राहत मिली है।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। प्रदेश में 31 मई से 2 जून तक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, तेज आंधी जिसमें हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इसी के साथ हल्की या मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। जबकि 3-4 दिन तेज सतही धूल भरी हवाएं राज्य के कुछ भागों में चलने की संभावना है। 

ALSO READ:  क्या भारत को वनडे में भी मिलेगा नया कप्तान, BCCI का मंथन शुरू हो गया है !

मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान में मानसून सामान्य तौर पर 25 जून को एंट्री करता है। ऐसा अनुमान है कि केरल में मानसून आने के 25 दिन बाद राजस्थान में एंट्री होती है। संभावना है कि जून के आखिरी सप्ताह में राज्य में मानसून की एंट्री हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *