अफगानिस्तान की जीत के बाद अजय जडेजा ने दोहराई पुरानी बात, खूब वायरल हो गया पोस्ट

T20 World Cup: Australia vs Afghanistan: Ajay Jadeja: टी-20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान ने 21 रन से हराया। अफगानिस्तान की जीत के बारे में हर कोई बात कर रहा है। सभी का मानना है कि ये टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। इसके अलावा अफगानिस्तान की टीम की जीत को उलटफेर कहना भी क्रिकेट फैंस ने गलत बताया है। साल 2023 वनडे विश्वकप में जो हुआ वो फैंस को याद है। 100 रन से पहले ऑस्ट्रेलिया के 7 खिलाड़ियों को आउट करने के बाद भी अफगानिस्तान मैच हार गया। ग्लेन मैक्सवेल ने दोहराया शतक जमाया था। उस हार का हिसाब अफगानिस्तान 6 महीने में चुकता कर देगा, ये किसी ने सोचा नहीं था। हालांकि भारतीय फैंस वनडे विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया की जीत को तुक्का कह रहे थे और टी-20 विश्वकप का मैच इसका प्रमाण भी दे रहा है।
I already said – "Jis Din Gira Denge, Us Din Ye (Afghanistan
— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) June 23, 2024) Badi Team ho jaegi"
Lo Phir Australiako bhi gira diya, Congratulations @ACBofficials , many more to come
#AUSvsAFG pic.twitter.com/SMqJSGVBhM
अजय जडेजा का पोस्ट हुआ वायरल
अफगानिस्तान की जीत पर पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने ट्विट किया है। बता दें कि जडेजा अफगानिस्तान टीम के मेंटर रह चुके हैं। उन्होंने पोस्ट किया, पोस्ट किया, “मैंने पहले ही कहा था-जिस दिन गिरा देंगे, उस दिन अफगानिस्तान बड़ी टीम हो जाएगी.” लो फिर ऑस्ट्रेलिया को भी गिरा दिया। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों को बधाई। अभी कई जीत और आनी बाकी हैं। इस बात को एक्स पर लिखने वाले अजय जडेजा ने वनडे विश्वकप के वक्त लाइव ये बात कही थी। उन्होंने कहा कि था कि इस टीम के साथ काम करने में मजा आ रहा है। इनकी शुरुआत हो रही है, धीरे-धीरे भी बड़ी टीम के साथ खड़े होंगे।
Jis Din Gira Denge, Us Din Ye (Afghanistan
— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) June 15, 2024) Badi Team ho jaegi
New Zealand2024 T20 WC
Pakistan2023 WC
England2023 WC
Sri Lanka2023 WC@ACBofficials many more to come
#T20WorldCup pic.twitter.com/7CchESeFTB