आप ने हरियाणा में उखाड़े विकेट, कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष तंवर आप में शामिल

दिल्ली। एक ओर जहां चंडीगढ़ के मुद्दे को लेकर पंजाब की आप सरकार ने हरियाणा और केन्द्र सरकार के नाक में दम कर दिया है। अब आम आदमी पार्टी ने हरियाणा कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। सोमवार को हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। जिसके बाद हरियाणा कांग्रेस को बड़ा झटका लग गया। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इससे पहले तंवर नवंबर 2021 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे।

अब हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। बता दें कि अशोक तंवर सिरसा लोकसभा सीट से सांसद रह चुके है। दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलने के बाद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये। करीब तीन साल पहले तंवर ने कांग्रेस छोड़ दी थी और बाद में उन्होंने अपना मोर्चा नाम से पार्टी भी बनाई थी। नवंबर में वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

आज आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अशोक तंवर के पार्टी में शामिल होने की घोषणा करते हुए ट्वीट किया गया है दिल्ली और पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी होगी काम की राजनीति। वहीं अशोक तंवर ने कहा कि तीन दशक सके राजनीति में काम करने के बाद मैंने देखा कि यहां बड़े लोगों की अधिक चलती है। अरविंद केजरीवाल खुद हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं, उन्होंने देश के सामने विकास का मजबूत मॉडल रखा है और आज पूरा हरियाणा चाहता है कि आप हरियाणा में भी मजबूती से परचम फहराये। पंजाब में जीत के बाद लोग लगातार आम आदमी पार्टी में शालि हो रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *