भरतपुर: विवाहिता को किडनैप कर मांगे पांच लाख, नहीं मिले तो किया सामुहिक दुष्कर्म

भरतपुर: चिकसाना थाना क्षेत्र से एक बड़ा ही गंभीर मामला सामने आया है। अपराधियों की हिम्मत लगातार बढ़ती जा रही है। एक 33 वर्षीय विवाहित महिला ने शिकायत दर्ज कराई और तीन लोगों पर अपहरण व सामुहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची महिला ने बताया कि 3 मई को जब वह बाजार गई थी तब जीप में सवार तीन बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद इन बदमाशों ने उसके पति से पांच लाख की फिरौती मांगी। जब फिरौती नहीं मिली तो तीनों ने महिला के साथ दो दिन तक सामुहिक दुष्कर्म किया।

ALSO READ:  जयपुर और दिल्ली की दूरी हुई कम, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से मिनटो में पूरा होगा सफर !

महिला के अनुसार बदमाशों ने उसका अपहरण करने के बाद उत्तर प्रदेश के खुर्जा ले जाकर एक आम के बाग में बंदी बना दिया था। जहां पर तीनें ने कुकर्म को अंजाम दिया। वो तो गनीमत रही कि तीसरे दिन महिला जैसे तैसे वहां से भाग निकली। जिसके बाद उसने पुलिस स्टेशन आकर शिकायत दर्ज कराई है।

ALSO READ:  उदयपुर के किसान बालू दास का जवाब नहीं, एक आइडिया जिसने पूरे देश में दिलाई पहचान

गौरतलब है कि मामले को पुलिस हर एंगल से देखना चाहती है। जांच अधिकारी एवं सिटी सीओ सतीश वर्मा ने जानकारी दी और बताया कि एक महिला ने यूपी के तीन लोगों पर उसका अपहरण करने व सामुहिक दुष्कर्म करने के आरोप लगाए और शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल महिला की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *