जब बहन के साथ की छेडख़ानी तो युवती ने सुनाई अपनी दुष्कर्म की आपबीती,खुल गए टीचर के काले कारनामे

नागौर। प्रदेश में बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ते जा रहा है। पिछले दिनों भी सदन में जब बलात्कार के मामलों मेें राजस्थान के नंबर वन आने बात हुई तो खूब हंगामा हुआ। आज हालात यह है कि प्रदेश में बच्चियां सुरक्षित नहीं है। अब नागौर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां चार साल बाद एक दुष्कर्म पीडि़ता ने अपने साथ हुई हैवानियत का खुलासा किया। जिसने भी खबर सुनीं उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद पंचोरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया गया है।
पीडि़त युवती ने बताया कि वर्ष 2018-19 में स्कूल के फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर ने उसके साथ दो बार बलात्कार किया गया था। पीडि़ता ने बताया कि जब वह कक्षा 9 और कक्षा 10 में थी, तब उसके साथ फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर ने जबरन गलत कार्य किया। इसके बाद वह उसकी बहन के साथ भी घिनौनी हरकतें कर रहा था। इसका पता जब उसे चला तो उसने अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया। बेटी की आपबीती सुनकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद पुलिस में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि लडक़ी के चाचा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, आरोपी की पहचान हरि राम 30 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह लडक़ी को एक खाली कक्षा में ले गया, जहां उसके साथ बलात्कार किया। पीडि़ता उस समय 10 वीं कक्षा में थी, तब आरोपी ने उसके साथ फिर से बलात्कार किया था। पंचोरी पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर अब्दुल रऊफ कर कहना है कि पीडि़ता डरी हुई थी और परेशान थी। उसने घटना की जानकारी देने बजाय स्कूल छोडऩा उचित समझा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विगत 5 मार्च को जब उसी शिक्षक ने पीडि़ता की बहन के साथ छेडख़ानी की, तो उसने अपने साथ हुई आपबीती सुनाई। पुलिस ने दोनों लड़कियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। जिसके बाद आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।