जूनियर इंजीनियर के पदों पर आई बंपर भर्तियां… तुरंत करें अप्लाई

नई दिल्ली: न्यूज ट्रेंडिंग इंडिया न्यूज पर पोर्टल पर आपको देश विदेश की खबरे मिलेगी। हालांकि हमारी कोशिश रहती है कि हम रोजगार से जुड़ी जानकारी ज्यादा लेकर आए जिससे युवाओं को फायदा पहुंचे। देश में रोजगार के कई अवसर हैं लेकिन युवाओं को वक्त रहते जानकारी नहीं मिलती है। इसी परेशानी को दूर करने हेतु हम प्रयास कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा नौकरी से संबंधित खबरे प्रकाशित करें।
कहां निकली हैं भर्ती: त्रिपुरा लोक सेवा आयोग (TPSC) ने जूनियर इंजीनियर के पदों (Tripura PSC Recruitment 2022) को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं।
कैसे करें अप्लाई: इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार TPSC की आधिकारिक वेबसाइट tpsc.tripura.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों (Tripura PSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 नवंबर से शुरू हो गई है और 26 दिसंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।
कितने पदो को भरा जाएगा: कुल 200 पदों को भरा जाएगा। इस लिस्ट में ग्रेड-वी (ए) डिग्री (सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल), ग्रुप-बी राजपत्रित और जूनियर इंजीनियर, टीईएस ग्रेड-वी (बी), डिप्लोमा सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) शामिल हैं।
Tripura PSC Recruitment 2022 के लिए आयुसीमा: उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
कैसे होगा चयन: उम्मीदवारों के चयन में तीन भाग शामिल होंगे-
प्रारंभिक परीक्षा (MCQ प्रकार)
मुख्य (लिखित) परीक्षा
इंटरव्यू कम पर्सनालिटी टेस्ट के जरिए होगा।