चंडीगढ़ मुद्दे पर कांग्रेस नेता सिद्धू ने भी मिलाये आप के सुर में सुर

चंडीगढ़। पंजाब सरकार की चंडीगढ़ की मांग पर राजनीति गरमा गई है। पंजाब की आप सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर चंडीगढ़ पर दावा पेश किया है। इसके बाद हरियाणा सरकार लगातार आप की पंजाब सरकार को घेर रही है। हरियाणा सरकार ने भी विवादित मामलों पर विशेष सत्र बुला दिया है। इसमें चंडीगढ़ के मुद्दे सहित, एसवाइएल व हिंदी भाषी गांवों को हरियाणा को देने का प्रस्ताव पास किया जा सकता है। अब इसी बीच कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का बयान आया है। सिद्धू ने ट्वीट किया है कि पंजाब के 27 गांवों को उजाडक़र चंडीगढ़ बसाया गया था। यह पंजाब का था और रहेगा। सिद्धू ने लिखा कि चंडीगढ़ के बहाने पंजाब के पानी पर निशाना है।

सिद्धू ने लिखा कि सावधान रहें अगला निशाना पंजाब की नदियों पर है। हैरानी कि बात यह है कि सिद्धू ने यह ट्वीट में पंजाब के सीएम भगवंत मान, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल व आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को टैग किया है। चंडीगढ़ मुद्दे को लेकर दोनों राज्यों के दल अपने-अपने राज्यों के पक्ष में एकजुट दिखाई दे रहे है।

भाजपा को छोडक़र पंजाब के सभी राजनीतिक दल अकाली दल, कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के साथ सुर पर सुर मिलाया है कि चंडीगढ़ पंजाब का हिस्सा है। वहीं हरियाणा के राजनीति दल भी एक हुए है कि यह हरियाणा का हिस्सा है। असल में यह मुद्दा पिछले सप्ताह गृह मंत्री अमित शाह चंडीगढ़ के दौरे के बाद जन्मा है। अपने चंडीगढ़ दौरे पर शाह ने एलान किया कि चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश है, इसलिए यहां के कर्मचारियों पर केंद्रीय कर्मचारियों वाले नियम लागू होंगे।

ऐसे में अगर केंद्रीय नियम लागू होते है तो चंडीगढ़ के कर्मचारी फायदे में आयेंगे हैं। उन्हें वेतन भत्ते में फायदे के साथ ही सेवानिवृत्ति आयु में भी दो साल की वृद्धि हो जायेगी। गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी किया। जिसके बाद राजनीति चंडीगढ़ को पंजाब में शामिल करने की बात आ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *