RSMSSB: राजस्थान में पशुधन सहायक के पदों पर बंपर भर्ती, पढिय़े आवेदन की पूरी प्रक्रिया

RSMSSB Livestock Assistant Recruitment 2022 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पशुधन सहायक के 1136 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी। जिसमें नॉन टीएसपी के 981 एवं टीएसपी के 155 पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 19 मार्च 2022 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 19 मार्च 2022 से आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन व फीस जमा करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2022 है। परीक्षा का आयोजन 4 जून 2022 को होगा।
योग्यता- पदों के लिए शैक्षिक योग्यता-इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता 12वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी विषयों के साथ या हॉर्टिकल्चर एनिमल हजबेंडरी व बायोलॉजी विषयों के साथ 12वीं पास और लाइवस्टॉक असिस्टेंट की एक से दो वर्ष की ट्रेनिंग अनिवार्य है।
आयु सीमा- इन पदों के लिए 18 से 40 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए आयु की गणना 1 जनवरी 2023 से की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा नॉटिफिकेशन देखें।