राजस्थान में 9712 पदों पर शिक्षकों की भर्ती निकली, आवेदन की आखिरी तारीख को भी बढ़ाया गया

नई दिल्ली: न्यूज ट्रेंडिंग इंडिया न्यूज पोर्टल पर आपको देश विदेश की खबरें मिलेंगी। हालांकि हमारी कोशिश रहती है कि हम रोजगार से जुड़ी जानकारी ज्यादा लेकर आएं, जिससे युवाओं को फायदा पहुंचे। देश में रोजगार के कई अवसर हैं लेकिन युवाओं को वक्त रहते जानकारी नहीं मिलती है। इसी परेशानी को दूर करने हेतु हम प्रयास कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा नौकरी से संबंधित खबरें प्रकाशित करें।
कहां निकली है भर्तियां: माध्यमिक शिक्षा विभाग राजस्थान ने असिस्टेंट टीचर के पदों पर भर्ती निकाली है।उम्मीदवारों का चयन उनके अंकों के प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा और उसके अनुसार मेरिट बनाई जाएगी।
कितने पदों पर निकली है भर्ती: कुल 9712 पदों पर निकली है भर्ती।
कब तक कर सकते हैं अप्लाई: आवेदन प्रकिया 31 जनवरी 2023 से शुरू हो गई थी। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 16 मार्च 2023 है।
कैसे करें आवेदन : राजस्थान राज्य भर्ती पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
योग्यता पर एक नजर:असिस्टेंट टीचर लेवल 1- अंग्रेजी माध्यम में उच्चतर माध्यमिक में 50% अंक, प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा, REET लेवल 1 की परीक्षा उत्तीर्ण (2021/2022) होनी चाहिए।
असिस्टेंट टीचर- अंग्रेजी माध्यम में संबंधित विषय (गणित/अंग्रेजी) में ग्रेजुएट में 50% अंक, बीएड, या प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा, राजस्थान SET परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।