मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ऐलान,रीट 2021 परीक्षा रद्द

नई दिल्ली:राजस्थान सरकार ने राजस्थान शिक्षक भर्ती (REET 2021) परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लेवल टू रीट परीक्षा रद्द करने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि लेवल टू की शिक्षक भर्ती परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। पेपर लीक की घटना के चलते भर्ती रद्द करने की मांग की जा रही थी। राज्य सरकार पर मामले की CBI जांच का भी दबाव भी था। ऐसे में मुख्यमंत्री ने 07 फरवरी को बैठक के बाद ये फैसला किया है।
मुख्यमंत्री ने REET में 30 हजार और पदों की की घोषणा भी कर दी है। उन्होंने बताया कि कुल 62 हजार पदों पर लेवल 2 रीट परीक्षा के तहत शिक्षक भर्ती होगी। रीएग्जाम 2 फेज़ में होगा। पहले एलिजिबिलिटी एग्जाम होगा और दूसरा फाइनल सब्जेक्ट वाइस एग्जाम होगा।
पेपर लीक मामले में BJP ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को विपक्ष ने घेरा है। बीजेपी के राज्य सभा के सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने आरोप लगाया कि 26 लाख बेरोजगारों में से सवा लाख छात्रों के 140 से ज़्यादा नंबर आए हैं, जबकि 32,000 ही सीट हैं।राजस्थान के इतिहास में ऐसा रिजल्ट कभी नहीं आया है।
उन्होंने कहा कि तत्कालीन शिक्षा मंत्री गोबिन्द सिंह डोटासरा के सीकर के कलाम कोचिंग से संबंध है जहां पर पेपर लीक कर शेयर ऐप से इसे शेयर किया गया।
विपक्ष इस पूरे मामले की जांच CBI कराने की मांग करता रहा। इसके साथ ही REET परीक्षा को तत्काल रद्द कर सभी छात्रों को 80 हज़ार रुपये हर्ज़ाने के रूप में देने चाहिए। सांसद मीणा ने कहा है कि रीट पेपर लीक मामला सैंकड़ों करोड़ का है जिसमें सरकार के पूर्व और वर्तमान मंत्री शामिल हैं।