हरियाणा में पेपर शुरू होने से ठीक पहले 10वीं हिन्दी का पेपर लीक

भिवानी। बुधवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं के हिन्दी का पेपर शुरू होने से कुछ मिनट पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद एक बार फिर राज्य में पेपर लीक हो गया। यह पेपर नकल करवाने वालों के मोबाइल पर था। पेपर लीक होने से प्रदेश में हडक़ंप मच गया। पेपर लीक होने के बाद अधिकारी परेशान हो गये। जिसके बाद पेपर लीक करने वालों की तलाश की जा रही है।
बता दें कि हरियाणा बोर्ड की 30 मार्च से 12वीं के पेपर के साथ बोर्ड परीक्षा शुरू हुई थी। लेकिन बोर्ड परीक्षा शुरू होने के पहले दिन से ही पेपर वायरल होने शुरू हो गए थे। बोर्ड अधिकारियों लगातार मोबाइल में प्रश्न -पत्र पकड़ रहे है लेकिन अभी मुख्य सोर्स तक वह भी नहीं पहुंच पाए है। पेपर लीक होने से जहां साल भर तैयारी कर रहे बच्चों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं नकल करने वालों की मौज हैं। जैसे ही बोर्ड को पेपर लीक होने की सूचना मिली तो सभी फ्लाइंग टीमों को भी अल्र्ट किया गया है। बोर्ड अध्यक्ष स्वयं पेपर लीक करने वालों की तलाश में लगातार छापे मारी कर रहे है।
गौरतलब है कि बोर्ड परीक्षा शुरू होने के बाद अभी तक मंढौली कलां, चरखी दादरी, महम, नूंह सहित अनेक जगहों पर युवाओं के मोबाइल में पेपर पकड़े गए हैं। जिसके बाद उन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया। उनके खिलाफ मामले भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस की तरफ से आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है लेकिन उनके पास भी पेपर कहां से आया यह अभी तक पता नहीं चल सकता है। हालांकि कुछ पंचायत बोर्ड की सख्ती के बाद आगे आई है। लेकिन गांवों के स्कूलों में नकल करवाने वाले युवाओं की तादाद परीक्षा केंद्र के बाहर ज्यादा दिखाई दे रही है।