अब हरभजन सिंह खेलेंगे राजनीति से दूसरी पारी, आप ने पंजाब से मैदान में उतारा

जालंधर। क्रिकेट की दुनियां से कई खिलाड़ी राजनीति के मैदान में आ चुके है। जिसमें से कई को सफलता भी मिली है तो कई खेल के मैदान की तरह यहां भी पूरी तरह से पलॉप साबित हुए। अब पंजाब से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने पिछले साल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास राजनीति में एंट्री कर ली है। इस बात की पुष्टि तब हो गई जब आम आदमी पार्टी द्वारा उन्हें पंजाब से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया गया। हरभजन सिंह ने 26 साल पहले क्रिकेट जगत में कदम रखा था।
इससे पहले हरभजन सिंह कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। अब भज्जी को आम आदमी पार्टी की तरफ से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले हरभजन सिंह के भाजपा में शामिल होने की अफवाहें उड़ी थी। जिसके बाद खुद हरभजन सिंह को सामने आना पड़ा था। उन्होंने भाजपा में शामिल होने की खबरों को अफवाह करार दिया। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज हुई थीं लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। हरभजन के राजनीति में आने की चर्चा में आ गये, जब पिछले साल दिसंबर में तत्कालीन पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू की तरफ से एक तस्वीर ट्वीट की गई। भज्जी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए सिद्धू ने इसे संभावनाओं से भरी तस्वीर बताया था।
इस महीने के आखिर में आम आदमी पार्टी को राज्यसभा की 5 सीटें मिलने जा रही हैं। सबसे पहला नाम हरभजन सिंह का सामने आ गया है। पंजाब में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया था कि उनके कार्यकाल में खेलों में काफी बढ़ावा दिया जाएगा और इसके लिए एक एक खेल विश्वविद्यालय भी बनाया जाएगा।
जालंधर में एक स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी खोली जाएगी। ऐसे में खबर है कि आम आदमी पार्टी की सरकार हरभजन को खेल विश्वविद्यालय की कमान दे सकती है। हरभजन सिंह और सीएम भगवंत मान काफी करीबी दोस्त माने जाते हैं। संन्यास लेने के बाद पहले बीजेपी और फिर उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा थी। लेकिन जब पंजाब में आम आदमी पार्टी को शानदार जीत मिली तो उन्होंने ने ट्वीट कर भगवंत मान को बधाई दी थी। भज्जी ने लिखा था आम आदमी पार्टी और हमारे नए मुख्यमंत्री बनने पर दोस्त भगवंत मान को बधाई। ये जानकर खुशी हुई कि वह भगत सिंह के गांव खटकडक़लां में नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले रहे हैं। यह माता जी के लिए गर्व का क्षण है।