राजस्थान में लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने मानसून को लेकर की भविष्यवाणी

Rajasthan news: Weather news: इस साल भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। भीषण गर्मी के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। राजस्थान में भी गर्मी हर दिन रिकोर्ड तोड़ रही है। भीषण गर्मी के वजह से राज्य के लोगों के हाल बेहाल है। भीषण गर्मी और लू के बिच राजस्थान के लोगों के लिए एक राहक भरी खबर सामने आ रही है। राजस्थान में अगले महीने मानसून प्रवेश करने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार सामान्य से अधिक बारिश होगी। ( Rajasthan weather update news )

मौसम विभाग के अनुसार मानसून अंडमान निकोबार पहुंच गया है। पिछले साल के मुकाबले मानसून इस बार 11 दिन लेट अंडमान निकोबार पहुंचा है। और 31 मई तक केरल पहुंच जाएगा। पिछले साल मानसून 19 मई को अंडमान निकोबार पहुंचा था और केरल में 8 जून को 9 दिन की देरी के बाद पहुंचा था। आमतौर पर केरल में मानसून 1 जून को पहुंचता है। ( Rajasthan monsoon update )

मौसम विभाग के अनुसार 25 जून से 6 जुलाई तक राजस्थान में मानसून आ सकता है। इस बार मानसून सामान्य से अधिक बारिश लेकर आएगा। मानसून आगमन के कुछ हफ्ते पहले से ही राजस्थान में झुलासा देने वाली गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार इस बार ला नीनो के सक्रिय होने के वजह से मानसून जल्दी आएगा। ( Rajasthan weather news )

बीते बुधवार को ​​देश में सबसे गर्म शहर राजस्थान का ​बाड़मेर रहा। यहां अधिकतम तापमान 48 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान में आने वाले दिनों में तापमान 50 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं राज्य के 19 शहरों में बुधवार को तापमान 45 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में आने वाले 5 दिनों तक तापमान 44 डिग्री के पार ही बना रहेगा। वहीं, पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना में तापमान 40 से 44 डिग्री के बीच रहेगा। ( Temperature will reach 50 degree )


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *