हरियाणा के मंत्री अनिल विज का तंज, आम आदमी पार्टी नहीं बच्चा पार्टी है

चंडीगढ़। पंजाब की आम आदमी सरकार के चंडीगढ़ की मांग पर अब हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने निशाना साधा है। शनिवार को विज ने कहा कि पंजाब में जो सरकार आई है। ये बच्चा पार्टी है। इन्हें मुद्दों की पूरी जानकारी नहीं है। विज ने कहा कि अभी पंजाब सरकार के दूध के दांत भी नहीं टूटे हैं। इस पार्टी का जन्म धोखे से हुआ है। विज यही चुप नहीं हुए उन्होंने आगे कहा कि अन्ना हजारे के आंदोलन में कहीं भी ये एजेंडा नहीं था कि राजनीतिक पार्टी बनाई जाएगी।
बता दें कि चंडीगढ़ को पंजाब को देने के पंजाब विधानसभा में पारित प्रस्ताव पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने निशाना साधा है। विज ने कहा कि चंडीगढ़ का मुद्दा है लेकिन वह अकेला मुद्दा नहीं है उसके साथ एसवाईएल का मुद्दा है, हिंदी भाषी क्षेत्र के मुद्दे हैं तो इन सबका फैसला होगा किसी एक का नहीं।
बता दें कि प्रस्ताव में कहा गया है, पंजाब पुनर्गठन कानून 1966 के जरिए पंजाब का पुनर्गठन किया गया, इसमेेंं पंजाब राज्य का हरियाणा राज्य, केंद्र शासितप्रदेश चंडीगढ़ में पुनर्गठन किया गया। पंजाब के कुछ हिस्से तत्कालीन केंद्र शासित प्रदेश हिमाचल प्रदेश को दे दिए गए। तब से लेकर पंजाब और हरियाणा राज्य के उम्मीदवारों को कुछ अनुपात में प्रबंधन पदों को देकर साझा संपत्तियों जैसे कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के प्रशासनए में संतुलन रखा गया। लेकिन हाल ही में केंद्र सरकार इस संतुलन को बिगाडऩे की कोशिश कर रही है।
वही रविवार को हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में निकाय चुनाव बहुत जल्द होंगे। निकाय चुनाव भाजपा व जजपा मिलकर लडऩे के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी जजपा के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है लेकिन भाजपा का जजपा के साथ सैद्धांतिक तौर पर गठबंधन है। विज जमकर आम आदमी पार्टी पर बरसे। आप के चंडीगढ़ की मांग पर अब सियासत गर्म हो गई है।