हरियाणा सरकार ने खिलाडिय़ों ने दिया बड़ा तोहफा, मेडल जीतने पर मिलेगा कैश अवॉर्ड

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने खिलाडिय़ों को बड़ा तोहफा दिया है। अब किसी भी भार वर्ग में मेडल जीतने पर खिलाडिय़ों को कैश अवॉर्ड दिया जाएगा। जिसमें ओलंपिक, कॉमनवेल्थ और एशियन खेल में शामिल न हो। हरियाणा मंत्रिमंडल ने पांच सितंबर 2019 को जारी खेल नीति में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। संशोधन के अनुसार संशोधन को खेल नीति के पैरा-2 में जोड़ दिया है। इससे कुश्ती, बाक्सिंग और जूडो के खिलाडिय़ों को लाभ मिल सकेगा।
बता दें कि इससे पहले नियम यह था कि वही खिलाड़ी कैश अवॉर्ड योजना का लाभ ले सकेगा, जिसका इवेंट ओलंपिक, एशियाई या राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल हो। इसे लेकर खिलाड़ी परेशान थे और लंबे समय से सरकार से नियमों में संशोधन की मांग कर रहे थे। जिसके बाद अब सरकार ने खिलाडिय़ों के चेहरे पर मुस्कान लौटाई है। इससे प्रदेश के हजारों खिलाडिय़ों को लाभ मिलेगा।
विश्व चैंपियनशिप, एशियाई चैंपियनशिप, राष्ट्रमंडल खेल, राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप, राष्ट्रीय खेलों और राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कुल 10 भार वर्गों में कुश्ती खेली जाती है। वहीं ओलंपिक खेलों और एशियाई खेलों में केवल छह भार वर्ग में इन्हें खेला जाता है। इसी तरह मुक्केबाजी विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेल, एशियाई चैंपियनशिप, राष्ट्रमंडल खेल, राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप, राष्ट्रीय खेल और राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कुल 10 भार वर्गों में खेली जाती हैए, जबकि ओलंपिक खेलों में के वल छह भार वर्ग में खेला जाता है। ऐसे में एक खिलाड़ी को अपना भार वर्ग बदलना और नई शुरुआत करनी काफी मुश्किल होती है। इसलिए सरकार ने यह संशोधन किया है। जिसके बाद खिलाडिय़ों ने राहत की सांस ली है।