हर घर नल पहुंचाने में हरियाणा अव्वल, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन राज्यों में शामिल

चंडीगढ़। केन्द्र सरकार की हर घर नल योजना के अंर्तगत दिये गये लक्ष्य को हरियाणा की खट्टर सरकार ने पूरा कर लिया। यह लक्ष्य हरियाणा सरकार ने दो साल पहले ही पूरा कर लिया है। जिसके बाद हरियाणा को देश के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन राज्यों में शामिल हो गया है। हरियाणा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एके सिंह ने यह जानकारी दी। विभाग के अधीक्षण अभियंताओं की बैठक में समीक्षा कर रहे थे।

हर घर नल योजना केंद्र सरकार की ओर से 2024 तक यह लक्ष्य पूरा करने का समय दिया गया था। हरियाणा सरकार के प्रयासों के चलते राज्य में दो वर्ष पहले ही वर्ष 2022 में 100 फीसदी घरों में नल से जल पहुंचा दिया है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त वर्ष 2019 में जल जीवन मिशन की घोषणा की थी। प्रदेश के गांवों के हर घर में नल से जल की आपूर्ति का प्रावधान करने के लिए इस मिशन को लागू किया गया है। इस मिशन से हजारों घरों में जल पहुंचा है। वहीं आम आदमी को जलपूर्ति हुई है।

जानकारी देते हुए एसीएस सिंह ने बताया कि हरियाणा में जल जीवन मिशन वर्ष 2019 में ही शुरू कर दिया गया था, उस दौरान हरियाणा में कुल 30.96 लाख कनेक्शनों में से 17.66 लाख कनेक्शन पहले ही दिये जा चुके थे। जबकि हरियाणा ने 1 नवंबर वर्ष 2021 को 18 जिलों में नल कनेक्शन का 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया था। अब बचे हुए चार जिलों महेंद्रगढ़, पलवल, नूंह तथा जींद में भी 1.41 लाख नल कनेक्शन देकर रिकॉर्ड बनाया है। ऐसे में लक्ष्य निर्धारित समय से पहले पूरा करने मेें हरियाणा को तीन सर्वश्रेष्ठ राज्यों में शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *