राजस्थान पहुंची प्रियंका गांधी, जानिये क्या है मामला

जयपुर। अगले साल होने वाले चुनावों से पहले राजस्थान में सियासी दलों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार लगातार सुर्खियों में है। कभी सीएम गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की गुटबाजी चरम पर है। वहीं अब कई विधायकों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कई मंत्रियों पर विधायक भ्रष्ट्राचार का आरोप लगा रहे है। ऐसे में राजस्थान में आये दिन कांग्रेस में कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है।
अब मंगलवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सवाई माधोपुर पहुंची हैं। प्रियंका गांधी रणथंभौर नेशनल पार्क घूमने आई हैं। प्रियंका का टाइगर सफारी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वहीं खबर के अनुसार प्रियंका गांधी का सवाई माधोपुर में दो से तीन दिन का कार्यक्रम होना है। इससे पहले प्रियंका गांधी सडक़ मार्ग से सवाई माधोपुर पहुंची है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अपने जन्मदिन पर 11 जनवरी को रणथंभौर पहुंची थीं। इस दौरान उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और उनके दोनों बच्चे भी आए थे। इसके अलावा प्रियंका 26 नवंबर को रणथंभौर आई थीं। छह महीने में प्रियंका का यह सवाई माधोपुर का तीसरा दौरा है।
राजस्थान के लगातार दौरे सियायत से भी जोड़े जा रहे है। क्योंकि यहां अगले साल चुनाव होना है, इस लिहाज से प्रियंका का यह दौरा कई मायने रखता है। बता दें कि प्रियंका गांधी 11 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाने रणथंभौर पहुंची थी, तभ उन्हें विरोध का भी सामना करना पड़ा था। इस दौरान अलवर में मूक.बधिर लडक़ी से दुष्कर्म मामले के विरोध चल रहा था। तभी प्रियंका गांधी जहां ठहरी थी भाजपा नेता उसी होटल में पहुंच गए थे। इस दौरान नेताओं ने जमकर नारेबाजी की और उन्हें काले झंडा दिखाने की कोशिश की थी। बड़ी मुश्किल से हालात काबू में आये। अब एक बार फिर प्रियंका राजस्थान पहुंची है।