मेट्रो में नौकरी का शानदार मौका, 31 अगस्त तक कर सकते हैं अप्लाई

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने भर्ती निकाली है। यह भर्तियां असिस्टेंट मैनेजर के पदों की है। इंजीनियरिंग उत्तीर्ण कर चुके छात्र इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। चयनित होने वाले उम्मीदवार रेलवे और मेट्रो कोचों के लिए सभी निर्माण निरीक्षणों के प्रभारी होंगे। इस पोस्ट के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त, 2022 है। एजुकेशन क्वालीफिकेशन के अलावा कार्य अनुभव भी मांगा गया गया है। उम्मीदवार अधिक जानकारी नोटिफिकेश में चेक करें।
वैकेंसी डिटेल
असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर- 2 पद
असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल)/सुपरवाइजर- 1 पद
योग्यता
असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर-
असिस्टेंट मैनेजर के लिए उम्मीदवार ने B.E. (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) की पढ़ाई की होनी चाहिए। मैनेजर के लिए उम्मीदवार के पास डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) होना चाहिए।
असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल)/सुपरवाइजर-
असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के लिए B.E इलेक्ट्रिकल की डिग्री होनी चाहिए। सुपरवाइजर के लिए इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा होना चाहिए।