कांग्रेस निकालेगी भारत जोड़ो यात्रा, 75 किलो मीटर की यात्रा में कांग्रेसी नेताओ का जुटेगा हुजूम…

देहरादून, भारत जोड़ो यात्रा के अंतर्गत कांग्रेस 75 किलो मीटर की यात्रा निकाल कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार बेरोजगारी के मुद्दे पर फेल साबित हुई है इसके साथ ही महंगाई के मुद्दे पर भी सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। जिसके चलते लोग हताश निराश है ऐसे में कांग्रेस 9 अगस्त से 15 अगस्त तक भारत जोड़ो यात्रा निकालेगी जिसमें प्रदेश भर के कांग्रेस के कार्यकर्ता,युवा समेत आम लोग भी शामिल होंगे जिससे भाजपा सरकार को भी कुंभकरण की नींद से जगाया जा सके ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *