सीएम बनकर सात साल बाद बच्चों से मिले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पत्नी रहती है अमेरिका

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान की इन दिनों देशभर में चर्चाएं हो रही है। जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अपना परचम लहराया उसकी चर्चा तो हर कोई कर ही रहा है लेकिन इन सबके बीच नये मुख्यमंत्री भगवंत मान के पारिवारिक जिंदगी के भी चर्चें हो रहे है। पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान के बच्चों की सबसे ज्यादा चर्चा हुई। दोनों बच्चे शपथ समारोह में अमेरिका से पंजाब आये और सात साल बाद पिता से मिले।

पजाब के नये सीएम भगवंत मान ने अपने तलाक का कारण अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया था। इमसें उन्होंने लिखा था,जो लटका समय से था वह हल हो गया, कोर्ट विच्च फैसला यह कल हो गया, इक पासे परिवार, दूजे पासे सी पंजाब, मै तो यारो अपने पंजाब वल्ल हो गया। बता दें कि सीएम भगवंत मान के बेटे दिलशान मान 17 वर्ष और बेटी सीरत कौर मान 21 वर्ष अमेरिका में अपनी मां इंद्रप्रीत कौर के साथ रहते हैं। भगवंत मान और इंद्रप्रीत 2015 में अलग हो गए थे। जब भगवंत मान का परिवार के अमेरिका शिफ्ट हो गया तो उनका राजनीति में कद बढ़ता गया। वर्ष 2019 में दूसरी बार भगवंत मान लोकसभा सांसद बने। अब पंजाब के 25वें मुख्यमंत्री बने हैं। हालांकि परिवार के दूर होने की कसक आज भी उनके दिल में है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि राजनीति के कारण मैंने अपने बच्चों परिवार को खो दिया। उनके बच्चों से अब बात तक नहीं होती। वो अब अमेरिका के नागरिक है।

बात उस समय की है जब भगवंत मान ने पहली बार लोकसभा चुनाव लडऩे का फैसला लिया था। उस वक्त उनकी पत्नी ने भी उनका पूरा साथ दिया था। उनके लोकसभा क्षेत्र में उन्होंने भी कई रैलियां की थी। चुनाव प्रचार के दौरान इंद्रप्रीत के प्रभावी भाषणों की खूब चर्चा होती थी। लोग यहां तक कहने लगे अगर इंद्रप्रीत को आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव में टिकट दे देती है तो वह चुनाव जीत सकती हैं। लेकिन इसे बाद उन्होंने तलाक का फैसला लिया। तलाक की अर्जी में भी उन्होंने लिखा कि वह राजनीति के चलते अपनी पत्नी को तलाक दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *