जयुपर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है,कि राजस्थान में सेना भर्ती जल्द से जल्द की जाए। उन्होंने लिखा है कोरोनाकाल के बाद करीब दो सालों से प्रदेश में सेना भर्ती नहीं हो सकी है। ऐसे में सेना मेें भर्ती की आस लगाये हजारों युवकों में निराशा है कि उनकी उम्र निकल रही है।
इसके अलावा सीएम गहलोत ने यह भी कहा कि इन युवकों को भर्ती में आयु सीमा में दो साल की छूट भी दी जाय। जिससे उन्हें भर्ती रैली में शामिल होने का मौका मिल सकें। मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा है कि वर्तमान में राज्य मेें कोविड महामारी के चलते भर्ती रैलियां नहीं हो रही हैं। विगत वर्ष 2021 में उदयपुर, जयपुर और अजमेर में तीन भर्ती रैलियां जरूर हुई थी,ए लेकिन इन भर्ती रैलियों की लिखित परीक्षा अभी तक नहीं हो पायी है।
उन्होंने प्राप्त अंकों का पत्र में उल्लेख करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सेना में भर्ती के लिए वर्ष 2015-16 में 127, वर्ष 2016-17 में 102, वर्ष 2017-18 में 106, वर्ष 2018-19 और 2019-20 में 92-92 भर्ती रैलियां हुई थी लेकिन पिछले करीब दो सालों से भर्ती रैलियों नहीं हो सकी है। जिससके हजारों युवकों की निर्धारित उम्र अधिक हो चुकी हैं। सीएम गहलोत ने राजनाथ सिंह से अनुरोध किया है कि वे भर्ती रैलियों के शीघ्र आयोजन करते हुए अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में दो वर्ष की छूट का प्रावधान भी करें। इसके लिए वह भर्ती निदेशालय (सेना मुख्यालय) को निर्देश दें। जिससे युवाओं का सेना में भर्ती का सपना साकार हो सकें।
बता दें कि पिछले सप्ताह रक्षा मंत्रालय की ओर से केन्द्रीय विधि एवं कानून मंत्री ने कहा था कि सेना भर्ती को रोका नहीं गया है। बस कोरोनाकाल के चलते भर्ती रैलियां नहीं हो पा रही है। वहीं लिखित परीक्षा जल्द ही करवाने पर उन्होंने कहा कि भर्ती रैली पर अभी तक कुछ तय नहीं है।