भाजपा नेता ने वसुंधरा राजे को लेकर दिया बयान, एक इशारा काफी कुछ कहता है

नई दिल्ली: राजस्थान में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा और कांग्रेस में सीएम फेस को लेकर संशय बना हुआ है लेकिन गुट बने हुए हैं। इस बीच भाजपा नेता व पूर्न विधायक ने पू्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की तारीफ कर एक नई चर्चा को जीवित कर दिया है। पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत ने कहा है कि गत 35 वर्षों से सांसद, केन्द्रीय मंत्री और 2 बार मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हाड़ौती की तकदीर और तस्वीर बदली है।
वसुंधरा राजे ने अपने काम से सभी वर्गों का दिल जीता है। वे नौजवान, बुजुर्गों, महिला, मजदूर सभी वर्गों की पसंदीता नेता है। उन्होंने कहा कि 4 मार्च को अपने जन्मदिन से पूर्व वे सालासर धाम पहुंचने वाली हैं। भगवान से आशीर्वाद से मिली ऊर्जा को कार्यकर्ताओं में फूंकेंगी जिससे वे कांग्रेस विधानसभा चुनाव में सूफड़ा साफ होगा।
सोमवार को अपने कार्यालय पर पूर्व विधायक ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि हाड़ौती की चम्बल, परवन, पार्वती, कालीसिंध, अमझार, घोडा पछाड, मेज के दिन बदलने का श्रेय पूर्व सीएम को दिया। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में सभी गांवों का एक दूसरे से संप्रक टूट जाता था। वसुंधरा राजे ने इन नदियों पर 1-1 किमी लम्बी पुलिया बनाई और सड़क का जाल पूरे हाड़ौती में बिछाया। उन्होंने क्षेत्र में पानी और बिजली भी पहुंचाई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को वसुंधरा जी ने हमेशा ऊर्जा से भरा है। हम उनके जन्मदिन पर सालासर पहुंचकर बधाई देंगे।