कप्तान रोहित शर्मा को लेकर सुनील गावस्कर का चौंकाने वाला बयान

Sunil Gavaskar: Rohit Sharma: Cricket: India: भारत ने जून में टी-20 विश्वकप अपने नाम किया। कप्तान रोहित शर्मा ने चैंपियन बनने के बाद टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया। इसके बाद से रोहित शर्मा की तुलना और उनके करियर को लेकर पूर्व खिलाड़ी अपनी राय रख रहे हैं। रोहित शर्मा कप्तान के रूप में कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

रोहित को लेकर गावस्कर का बयान

रोहित शर्मा को लेकर भारत के पूर्व कप्तान सुनिल गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने रोहित शर्मा को महान कप्तान बताया। गावस्कर ने कहा कि रोहित शर्मा कई बार ऐसे फैसले लेते हैं जो काफी चौकाने वाले होंते हैं लेकिन मैच समाप्त होने के बाद उन फैसलों की गहराई के बारे में पता चलता है। रोहित शर्मा ने जिस तरह से टीम को संभाला है उसकी भी तारीफ होनी चाहिए। गावस्कर ने रोहित और राहुल द्रविड़ की कप्तान-कोच जोड़ी की भी तारीफ की है। राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में सहयोगी स्टाफ ने भी जीत में अहम भूमिका निभाई। विश्वकप में रोहित ने 156.70 की स्ट्राइक रेट से 257 रन बनाए और भारत को बल्ले से तेज शुरुआत देने की जिम्मेदारी ली, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ उनके अर्धशतक महत्वपूर्ण थे।

रोहित के रिकॉर्ड पर नजर

रोहित शर्मा की कप्तानी का जौहर सबसे पहले आईपीएल 2013 में देखने को मिला। रोहित ने मुंबई को पहली बार चैंपियन बनाया। इसके बाद रोहित ने आईपीएल में मुंबई को 5 खिताब अपनी कप्तानी में जिताए। उनकी कप्तानी में कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *